रतलाम। भाजपा ने मध्यप्रदेश के 44 निकायों में चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष पद के लिए पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 20 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए है। रतलाम जिले के सैलाना से भाजपा जिले की पूर्व महामंत्री क्रांति जोशी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। शेष सूची इस प्रकार है-
- बुढार जिला शहडोल- कैलाश विशवानी
- जयसिंह नगर शहडोल- अशोक पांडेय
- डिंडोरी- पंकज टेकाम
- बम्हनी बंजर जिला मंडला- सुशीला चौरसिया
- बिछिया जिला मंडला- विजेंद्र काकोड़िया
- बैहर बालाघाट- सुरेंद्र मरकाम
- लखनादौन सिवनी- आशीष गोलानी
- हरई छिंदवाड़ा- मोनिका शंभुदयाल साहू
- आठनेर बैतूल- सूरज राठौर
- चिचोली बैतूल- संतोष मालवीय
- छनैरा खंडवा- पुष्पा रामनिवास पटेल
- भीकनगांव खरगौन- दीपक ठाकुर
- मंडलेश्वर खरगौन- मनीषा मनोज शर्मा
- भाभरा अलीराजपुर- निर्मला डाबर
- जोबट अलीराजपुर- रमीला दीपक चौहान
- रानापुर झाबुआ- सुनीता अजनार
- पेटलावद झाबुआ- मनोहर भटेवरा
- थांदला झाबुआ- बंटी डामोर
- सैलाना रतलाम- क्रांति जोशी
- शाहपुरा डिंडोरी- कमल अग्रवाल
