भोपाल। अगर आप भारतीय वायु सेना (एयर फोर्स) के साथ जुड़कर अपना कैरियर बनाना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। इंडियन एयरफोर्स द्वारा लंबे अरसे के बाद प्रदेश की राजधानी भोपाल में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। 27 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग जिलों के युवाओं के लिए भोपाल में भर्ती होगी। 2 सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। खास बात यह है कि एयरफोर्स की इस भर्ती प्रक्रिया में वैकेंसी की कोई लिमिट नहीं है। हां यह जरूर है कि भर्ती रैली में 13 जनवरी 1998 से 27 जून 2001 तक जन्म लेने वाले छात्र ही हिस्सा ले सकेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर इस भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के 30 जिलों के छात्र इस रैली में हिस्सा ले सकेंगे।
किस दिन, किस जिले के लिए भर्ती
27 अगस्त 2017- धार, डिंडोरी, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगौन, रायसेन, राजगढ़, सतना, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा, उज्जैन।
30 अगस्त- आगर, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोक नगर, बड़वानी, भोपाल, बुरहानपुर, इंदौर, मंडला, मंदसौर, रतलाम, रीवा, सीहोर, उमरिया।
………
भर्ती रैली से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आप वेबसाइट www.airmenselection.gov.in पर सर्च कर सकते है।
