• Tue. Oct 13th, 2026

इप्का ने डॉ. लीला जोशी को सम्मानित किया

BySurendra Jain

Mar 9, 2020

रतलाम। महिला दिवस के अवसर पर इप्का परिवार द्वारा डॉ. लीला जोशी को पद्मश्री अवार्ड के लिए अन्य सेवाएं के लिए सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
प्रारंभ में डॉ. लीला जोशी का जीवन परिचय एच.आर. विभाग के जीएम नीरज सक्सेना ने दिया। वाईस प्रेसीडेंट दिनेश सियाल, राहुल प्रधान, बलराम शर्मा, विक्रम कोठारी, चंचल गुप्ता, निरुला सोलंकी, शिवा अग्र्रवाल आदि ने डॉ. लीला जोशी का स्वागत किया गया।
डॉ. लीला जोशी ने अपने प्रेरणादायक उदबोधन महिलाओं को कहा कि वो जीवन कुछ समय स्वयं के लिए भी निकाले एवं कत्र्तव्य पथ पर कार्य करते रहे लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी।
कंपनी की और से वाईस प्रेसीडेंट दिनेश सियाल एवं राहुल प्रधान ने संबोधित करते हुए महिलाओं द्वारा सामाजिक, पारिवारिक और अन्य क्षेत्रों में किये जा रहे योगदान की सराहना की। इप्का द्वारा डॉ. लीला जोशी को उनके योगदान के लिए सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
महिला दिवस पर खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में बड़ी संख्या में कंपनी की महिला कर्मियों ने हिस्सा लिया। महिलाकर्मियों को भी कंपनी की ओर से इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन विक्रम कोठारी एवं आभार प्रदर्शन बलराम शर्मा ने किया।

You missed

error: Content is protected !!