• Tue. Oct 13th, 2026

यात्रियों का जत्था नई साइकिलो के साथ सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए रवाना हुआ

BySurendra Jain

Mar 7, 2020

खबर पक्की, रतलाम। प्रतिवर्षानुसार निकलने वाली इस पदयात्रा को अबकी बार सायकल यात्रा में तब्दील कर दिया और इतना ही नहीं 165 नई साइकिलें कसवाई और यात्रा में शामिल युवाओं को, अधेड़ पुरूषों को भेंट कर दी गई और जो संपन्न लोग इस सांवरिया यात्रा में शामिल हुए उन्होंने जरूरतमंदों को साइकिल देने का प्रण लिया। यह थीम अजय शर्मा मित्र मंडल के दिमाग में आई और उन्होंने अपनी टीम के सहयोग से शुक्रवार को रात्रि में हरियाणा गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में 165 व्यक्तियों को साइकिलें प्रदान की व इष्ट मित्रों के साथ सहभोज कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम के सुत्रधार जय गोविन्दा ग्रुप द्वारा यह निर्णय लिया गया कि अबकी बार होली पर्व सांवरिया जी के साथ खेला जाएगा। ग्रुप के संस्थापक सदस्य जगदीश पहलवान, संजय चौधरी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, राजीव रावत, प्रदीप राठी, विजय शर्मा, नाना ठाकुर आदि सदस्य इस यात्रा में तन-मन एवं धन से सक्रिय रुप से साथ थे।
सुबह निकली यात्रा को हरी झंडी बताने पहुंचे थे पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी एवं पूर्व विधायक पारस सकलेचा जिन्होंने हरी झंडी बताकर इस अनूठी सांवरिया सायकल यात्रा को रवाना किया। यात्रा को सफल बनाने के लिए समाजसेवी नाथूलाल शर्मा, पं. रामचंद्र शर्मा, जगदीश पहलवान, सूरजमल टांक समेत अनेक समाजसेवी पहुंचे थे, जहां सायकल यात्रियों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया।
गोविन्दा ग्रुप की इस सायकल यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया। घास बाजार में समाजसेवी राकेश सकलेचा मित्र मंडल ने स्वागत किया। खेरादीवास में महाकाल ग्रुप द्वारा स्वागत किया। सेजावता पहुंचने पर पवन मीणा मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात नामली में राजेश भरावा मित्र मंडल के सहयोग से साइकिल यात्रियों को सांफे बांधकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोपाल, प्रहलाद, संजय चौहान, कारूलाल सरपंच सेजावता सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद थे। यात्रा की व्यवस्था की कमान विजय शर्मा ने संभाली हुई थी।

You missed

error: Content is protected !!