• Mon. Oct 12th, 2026

फोटोशूट करा रहे युवक-युवती का वीडियो बनाकर अभद्रता, रंगदारी मांगने का मामला दर्ज, वारयल करने ने नाम पर वसीम ने मांगे 80 हजार

BySurendra Jain

Oct 12, 2026

खबर पक्की, 12 अक्टूबर, रतलाम। बडायला चौरासी क्षेत्र में फोटोशूट कराने गए एक युवक और युवती को रोककर अभद्रता करने, वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार रुपये की अड़ीबाजी (रंगदारी) मांगने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़ता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 3 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे वह अपने दोस्त आफरह्यशह्वह्म्ष्द्ग रायन के साथ बडायला चौरासी में फोटोशूट कराने गई थी। इसी दौरान वहां अशोक कपासिया (निवासी चौरासी बडायला) नामक व्यक्ति आया। उसने दोनों से पूछताछ करते हुए अपने मोबाइल से उनका फोटो व वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
जब पीडि़ता ने वीडियो बनाने से मना किया, तो आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के एवज में 200 रुपये की मांग की और अश्लील बातें कीं। डर के कारण पीडि़ता ने आरोपी अशोक को 200 रुपये दे दिए।
80 हजार रुपये की मांगी रंगदारी
घटना के कुछ देर बाद पीडि़ता के दोस्त के मोबाइल पर उसके भाई आफताब का फोन आया। उसने बताया कि वसीम नाम के व्यक्ति का फोन आया था और उसने एक वीडियो भेजा है, जिसमें युवती और उसका दोस्त दिखाई दे रहे हैं। वीडियो डिलीट करने के नाम पर आरोपी वसीम द्वारा 80,000 (अस्सी हजार) रुपये की मांग की जा रही है। रुपये न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई है।
थाने पहुंची पीडि़ता, मामला दर्ज
घटना के बाद पीडि़ता ने अपनी माता राबिया को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You missed

error: Content is protected !!