• Wed. Oct 28th, 2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में 11 की मौत, 4 घायल

BySurendra Jain

Mar 7, 2020

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे-28 पर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कांटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।पुलिस के मुताबिक दुर्घटना सरमसपुर गांव के पास हुई है। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो में 14 लोग सवार थे जो मजदूर बताए जा रहे हैं। स्कॉर्पियो का नंबर UP51 Z 4954 है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी उत्तर प्रदेश से आ रही थी। कांटी थाना के सीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे हादसे की जानकारी मिली। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!