• Thu. Jul 30th, 2026

ट्रेन में काशी से बैठ कर इंदौर आये भोले बाबा……

BySurendra Jain

Feb 17, 2020

इंदौर। सोमवार सुबह बनारस से इंदौर आई काशी-महाकाल एक्सप्रेस में एक सीट पर भगवान भोले बाबा इंदौर आये। भगवान भोलनाथ के लिए इस ट्रेन में हमेशा एक सीट रिजर्व रहेगी। ऐसा पहली बार हुआ जब रेलवे की कोई सीट किसी देवता के लिए बुक की गई हो। काशी महाकाल एक्सप्रेस के बी-5 कोच की 64 नंबर सीट पर एक छोटा सा मंदिर बनाया गया है। ट्रेन में भक्त सफर के दौरान भी इस मंदिर के दर्शन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद ले सकेंगे। इस बारे में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी-इंदौर ट्रेन में इस सीट पर भगवान शिव का छोटा मंदिर बनाया गया है।वाराणसी से रविवार को देश की तीसरी निजी ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे उज्जैन पहुंची, जहां ढोल-ढमाकों के साथ इसका स्वागत हुआ। इसके बाद ट्रेन इंदौर स्टेशन पहुंची यहां भी इसका स्वागत हुआ। शुक्रवार को महाशिवरात्रि से ट्रेन को नियमित रूप से चलाया जाएगा। उस दौरान ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। ट्रेन के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक निर्धारित किया गया है।

error: Content is protected !!