• Wed. Oct 28th, 2026

घर में सिलेंडर फटने से पति-पत्नी सहित दो बच्चों की मौत

BySurendra Jain

Feb 17, 2020

रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहठी मोहल्ले में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिटी कोतवाली टीआई ने पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस ने घटना की कायमी कर यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर गैस सिलेंडर आग कैसे भड़की और उसमें विस्फोट कैसे हो गया। घटना रविवार सोमवार की रात तकरीबन 2 बजे की बताई जा रही है। मतृकों के नाम रहीस खटीक(42), पत्नी गुड़िया खटीक(39), बेटा साहिल खटीक(15) और बेटी पूजा खटीक(14) हैं। रहीस खटीक ठेला लगाकर परिवार चलाते थे।
जानकारी के अनुसार खटीक परिवार बीती रात खाना खाकर घर में सो रहा था। अचानक उनके घर से विस्फोट होने की आवाज आई और आग की बड़ी-बड़ी लपटें दिखाई देने लगीं, जिसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी, चारों लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई।
रीवा के तरहठी मोहल्ले में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई है। चारों एक ही परिवार के सदस्य थे, मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
– शिवेंद्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रीवा

You missed

error: Content is protected !!