• Mon. Sep 14th, 2026

शंका में पति ने की पत्नी की हत्या, नाले के पास पत्नी के शव को कपड़े से ढक रहा पति, पुलिस देख गायब हुआ, तलाश कर पकड़ा

BySurendra Jain

Feb 7, 2020

खबर पक्की: 7 फरवरी रतलाम,लालगुवाडी गाव के नाले के पास पड़ी हुई एक महिला की लाश को एक व्यक्ति कपड़े से ढक रहा है इस सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस को देखकर लाश को ढक रहा व्यक्ति गायब हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली तो पता चला कि गायब व्यक्ति महिला का पति है दोनो रात को शादी में आये थे ओर रात को साथ मे ही घर जाने के लिए निकले थे।
इस जानकारी के आने के बाद पुलिस ने मृत महिला के पति की तलाश की ओर उसे पकड़ा। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसी ने अपनी पत्नी की रात को गला दबाकर हत्या कर लाश को नाले के पास ही छोड़कर चला गया था।
डी डी नगर थाना प्रभारी बी डी जोशी ने बताया कि मृतिका धनकी बाई अपने पति रमेश के साथ गाव लालगुवाडी में शादी में आई थी।दोनो पति पत्नी शादि मे शामिल होने के बाद अपने घर जाने के लिए निकले। लेकिन घर उसका पति रमेश अकेला पहुच। बच्चो ने अपनी माँ का पूछा तो उसने बताया कि वह अपनें मामा के घर रुक गयी है। आज सुबह रमेश घर से जल्दी निकल कर लालगुवाडी नाले के पास पहुचा । वहां वह अपनी पत्नी की लाश के पास बैठ गया। वह लाश को कपड़े से ढक रहा था। तभी वहां से गुजर रहे कुछ लोगो की निगाह पड़ी। उन लोगो ने उससे पूछा तो उसने वताया की उसकी पत्नी की अचानक मौत हो गयी। लेकिन वह मौत के कारणों को लेकर बदल बदल कर बात कर रहा था। इससे ग्रामीणों को शंका हुई । ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी रमेश को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से की गई प्रारम्भिक पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी रमेश अपनी पत्नी पर शंका करता था वह कभी उसको कही भी अकेले नही जाने देता था। कल उनके बीच घर पर विवाद भी हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!