• Fri. Aug 7th, 2026

टीकमगढ़ में जेल में सजा काट रहा कैदी फरार, प्रहरी निलंबित

BySurendra Jain

Feb 2, 2020

टीकमगढ। जिला जेल परिसर स्थित बगिया में काम करने के दौरान छह माह की सजा काट रहा कैदी फरार हो गया। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब कैदियों को लॉकअप में वापस किया जा रहा था, तब गणना में जेल प्रशासन को इसकी जानकारी हुई। जेल प्रशासन ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। लापरवाही पर एक प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है।
जिला जेल में धारा 306, 323 के आरोप में ग्राम फुटेर थाना खरगापुर निवासी ध्रव लोधी को कोर्ट ने 6 माह के कारावास की सजा सुनाई है। कैदी को जिला जेल टीकमगढ में रखा गया था। बताया जाता कि रविवार सुबह जेेल के लॉकअप से 5 कैदियों को बगिया में कार्य करने के लिए निकाला गया।
कैदी ध्रुव लोधी दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी तथा बगिया में काम होता रहा। बताया जाता है कि काम पूरा होने के वाद जब कैदियों को वापस लॉकअप में डालने की व्यवस्था की गई तो कैदियों की गिनती हुई जिसमें एक कैदी लापता मिला।
जेल अधीक्षक ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को भी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया, एसडीओपी सुरेश शैजवाल के साथ जिला जेल पहुंचे और जेल के अंदर पहुंचकर घटना की विस्तार से जानकारी साथ ही अन्य कैदियों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
इनका कहना है
पुलिस के जवान लगातार कैदी को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात प्रहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्रतीक कुमार जैन, जेल अधीक्षक, जिला जेल टीकमगढ़

You missed

error: Content is protected !!