बाजना।आईसीएस आई दिल्ली द्वारा आयोजित कंपनी सेक्रेट्री सीएस की फाउंडेशन परीक्षा में बाजना नगर की आकृषि जैन(चौरड़िया) ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। छात्रा ने अखिल भारतीय स्तर पर 17 वां स्थान प्राप्त कर नगर का ही नहीं रतलाम जिले का भी नाम गौरवान्वित किया है। आकृषि जैन के अटूट मेहनत और प्रयास के चलते ही इतनी बड़ी सफलता प्राप्त की है, आकृषि जैन ने बताया कि वह लगातार दिन में 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी तथा इस सफलता का श्रेय माता पिता एवं शिक्षकों को दिया है।अकृषि जैन यह भी बताया की लगातार मेहनत के कारण ही यह सफलता मिल पायी है। अब वे अपना सफल भविष्य बनाना चाहती है। और मेहनत कर आगे भी अच्छा परिणाम लाने का प्रयास करेगी।
अकृषि जैन (चौरड़िया) की इस सफलता पर सैलाना क्षैत्र के विधायक हर्ष विजय गहलोत, रतलाम शहर के पूर्व विधायक पारस सकलेचा(दादा), महेंद्र कटारिया, रतलाम प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष भेरूलाल टाक,बाजना ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज का पठान, पत्रकार नीरज वर्मा, छत्रपाल सिंह देवड़ा, पूनमचंद चौरड़िया जगदीश टाक,सुरेश जैन, सुरेश लुणावत, रतलाम के सीए पवन जी श्रीमाल, अशोक जी भंडारी, आदि ने बधाई देते हुए आकृषि जैन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
अकृषि चौरड़िया ने पाई सीएस की परिक्षा में सफलता
