• Wed. Jul 29th, 2026

मंदिर में जाकर कॉलेज छात्र ने ब्लेड से खुद का गला काटा

BySurendra Jain

Jan 30, 2020

रतलाम। जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम भूतेड़ा में कॉलेज छात्र अबराम पंवार पिता बालू पंवार (20) ने गांव के ही मंदिर में जाकर ब्लेड से अपना गला काट लिया। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र के पिता बालू पवार ने बताया कि उनका पुत्र अंबाराम गांव में स्थित भोलेनाथ मंदिर पर प्रतिदिन पूजा अर्चना के लिए जाता है।
बुधवार रात को भी वह मंदिर गया था रात करीब 8:30 बजे गांव के किसी व्यक्ति ने उसे मंदिर में लहूलुहान हालत में अचेत पड़ा देखा और उन्हें सूचना दी। वे और अन्य लोग मंदिर पहुंचे और उसे जावरा के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
गुरुवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता का कहना है कि उसने यह कदम क्यों उठाया, उन्हें कुछ पता नही। अम्बाराम जावरा के सरकारी कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल अंबाराम ठीक से बोल नहीं पा रहा है, इसलिए यह पता नहीं चल पाया कि उसने यह कदम क्यों उठाया? तबीयत में सुधार होने के बाद ही पता चल पाएगा की घटना के पीछे क्या कारण है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!