खबर पक्की: 25 जनवरी नई दिल्ली, सुस्त अर्थव्यवस्था (Economic Slowdown) और पिछले साल कॉरपोरेट टैक्स (Corporate Tax) में कटौती के बाद चालू वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Direct Tax Collection) बीते दो दशक में पहली बार लुढ़कने का अनुमान है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से यह बात कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में कॉरपोरेट और इनकम टैक्स कलेक्शन बीते 20 साल में पहली बार गिरने वाला है.चालू वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का अनुमान करीब 13.5 लाख करोड़ रुपये लगाया गया था। लेकिन अभी के अनुमानों को देखते हुए यह 11 लाख करोड़ से कम रह सकता है।
पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले यह अनुमान 17 फीसदी अधिक है। हालांकि, बीते कुछ समय में मांग और खपत में कमी की वजह से कंपनियों के कारोबार पर असर पड़ा है. यही कारण रहा है कि कंपनियों ने निवेश से लेकर नौकरियों में भी कटौती की है। इससे टैक्स कलेक्शन पर भी असर पड़ा है।
