खबर पक्की: 22 जनवरी नई दिल्ली, दिल्ली विधानसभा चुनाव की जमीनी हकीकत जानने के लिए दिल्ली यात्रा के दौरान मैं सुमित शर्मा पंजाब केसरी भोपाल ने….. भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों से चर्चा की, कि इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे क्या होंगे? तो वही मोदी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दिल्ली के दिग्गज नेता विजय गोयल जो कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी है ने साफ कहा कि पार्टी पूरी मेहनत कर रही है और नतीजे हमारे पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 4 साल कुछ काम नहीं किया, सिर्फ आखरी समय में उन्होंने थोड़े बहुत काम दिखा कर जनता को भ्रमित किया है। वहीं दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुझे जानकारी देते हुए बताया कि सुमीत भाई तमाम न्यूज़ चैनलों के सर्वे और प्रिंट मीडिया के आंकड़े कुछ भी बात कहें लेकिन इस बार दिल्ली का तख्तापलट होगा और देश के सबसे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री मोदी के देश के विकास के लिए किए गए कार्यों के आधार पर सरकार दिल्ली में इस बार भाजपा की ही होगी। कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मनमोहनसिंह सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला से जब मैंने कहा कि इस बार दिल्ली में, मैं लगातार जनता से जो बातचीत कर रहा हूं और सर्वे कर रहा हूं उस आधार पर कांग्रेस कही खड़ी नजर नहीं आ रही तो वह मेरे सवाल पर उखड़ गए और उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की ही सरकार आएगी, उन्होंने मुझसे कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब जैसे राज्यों को कांग्रेस ने जीता है, आप का सर्वे गलत है। वही 2 दिन पहले ही मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी चर्चा की, इस मामले में उन्होंने मुझसे स्पष्ट तौर पर कहा था कि सुमित जी अगर मैंने काम किया है तो सरकार मेरी बनेगी वरना नहीं बनेगी। फैसला जनता को करना है कि मैंने काम किया है या नहीं। मुझे सिर्फ दिल्ली की जनता के विकास के लिए काम करना है आगे जनता जो फैसला करेगी मुझे मान्य है।
खबर पक्की के पाठकों को मै स्पष्ट रूप से बताना चाहूंगा कि मैं 4 दिनों तक दिल्ली में रहा और मैंने हर तबके से दिल्ली चुनाव की पूरी जानकारी ली, निष्पक्ष पूरी ईमानदारी और बेबाक तरीके से ली गई जनता की राय के आधार पर मेरा आकलन है कि दिल्ली में स्पष्ट तौर पर आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है और अरविंद केजरीवाल सरकार की लोकप्रियता का जादू जनता के सिर पर चढ़कर बोल रहा है और उनका चुनाव चिन्ह झाड़ू दिल्ली के चुनाव में झाड़ू फेरने के लिए बेताब है।और यह शत प्रतिशत तय है कि जो मैंने जनता की नब्ज टटोली है सरकार उसी की बन रही है। हालांकि यह भी सत्य है कि फैसला ईवीएम को 11 फरवरी को करना है, और देश के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता जिस पार्टी को अपने विकास कार्य के आधार पर अपना मत ईवीएम में देगी सरकार उसी की बनेगी। यही हमारे महान भारत देश के लोकतंत्र की मर्यादा है जो वर्षों से चली आ रही है।
