• Tue. Nov 3rd, 2026

धर्म के प्रति आस्था व अनुशासन की मिसाल बना बोहरा समाज।

BySurendra Jain

Jan 14, 2020

खबर पक्की: 14 जनवरी मेघनगर। दाउदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना अलीकदर मुफद्दल सैफीदुदीन साहब (त.उ.स.) की रजा मुबारक से सोमवार को नगर में सैय्यदना साहब के कजिन भ्राता सैयदी सैफुद्दीन भाई साहब मुंबई से मेघनगर पहुंचे। उक्त जानकारी देते हुए मेघनगर बोहरा समाज के अध्यक्ष वाली मुल्ला अली असगर इज्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि सैयदी सैफूद्दीन भाईसाहब का आगमन समाज के अध्यक्ष के घर पर सोमवार शाम को हुआ। सैय्यदी साहब द्वारा सैयदना साहब का पैगाम लेकर समाजजनों के बीच उनके घर पहुंचे तथा सभी की कुशलक्षेम पूछी। मगरीब की नमाज समाज अध्यक्ष वाली मुल्ला अली असगर ईज्जी के घर अदा की। इसके पश्चात थांदला के हिजबुलफलां बैंड के साथ जुलूस के साथ सैय्यदी सैफुद्दीन भाईसाहब के नेतृत्व में मस्जिद पर पहुंचे। नगर में जगह-जगह सैय्यदी साहब का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया गया। वहीं भंडारी चौराहे पर तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी के नगर के समस्त पत्रकारों द्वारा किया गया। बाहरा कोठी रोड पर भंडारी परिवार की ओर से चंद्रेश भाई भंडारी द्वारा किया गया। हिजबुल फला बैंड थांदला के मास्टर हुसैन परवटवाला के द्वार स्थानीय बस स्टैंड पर सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा की धुन बजाई गई। इसके पश्चात ज्ञान मंदिर पर सैय्यदी साहब का स्वागत मंदिर समिति के शांतिलाल मोरघुघरी, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन ,शैलेंद्र भंडारी, शीतल कावडिय़ा, पंकज भंडारी, कोठारी जी समेत अनेक समाजजनों ने किया व आजाद चौक पर केवट परिवार की ओर से गोपाल भाई, मुस्लिम समाज के मेहमूदभाई, रहीम हिंदुस्तानी, जिया उल हक कादरी, फारुख सेरानी, द्वारा शॉल ओढ़ाकर बोहरा समाज की मस्जिद पर किया। वहीं दि जाइंट्स ग्रुप मेघनगर के समाजसेवी पंकज वागरेचा, अनूप भंडारी, रूपेश खंडेलवाल, राजेंद्र भाई, मनीष भंडारी, पंकज परिहार समेत अनेक सदस्यों द्वारा सैयदी साहब का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। साथ ही सैय्यदना साहब को जल्द नगर में लाने के लिए निवेदन भी किया। इस अवसर पर सैय्यदी सैफुद्दीन साहब के साथ मुंबई से पधारे मुर्तुजा भाईसाहब, मोहम्मद भाई साहब,थांदला के आमील साहब शेख अली हुसैन भाई खेडीवाला, वालीमुल्ला शेख हैदर भाई, मुल्ला मुर्तुजा भाई कल्याणपुरावाला, मुल्ला हुसैन भाई, तमीम भाई मेघनगर के युसूफ भाई अली असगर खोजेमा भाई मोहम्मद भाई युसूफ भाई जुजर भाई सहीत सभी समाजजन मौजूद थे। बोहरा समाज की स्थानीय जैनी मस्जिद में सैय्यदी साहब ने अपने बयान में कहा कि हर इंसान को अपना मन साफ रखना व हर धर्म का सम्मान कर हर व्यक्ति का आदर करना आवश्यक है त उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की मदद की जाए तथा हम सभी को पर्यावरण में स्वच्छता का ध्यान रखना प्रत्येक शहरवासी का कर्तव्य है। बयान पश्चात समाज का सामूहिक भोजन भी स्थानीय भोजन शाला में हुआ।

You missed

error: Content is protected !!