खबर पक्की : Chhapaak फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई, लेकिन Deepika Padukone स्टारर इस फिल्म पर देशभर में सियासत हो रही है। Deepika Padukone पिछले दिनों दिल्ली में जेएनयू गई थीं और वहां हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति अपना समर्थन दिखाया था। इसके बाद से फिल्म विवादों में फंस गई। भाजपा शासित राज्यो में जहां फिल्म का विरोध हो रहा है, वहीं कांग्रेस शासित राज्यों में सरकारें फिल्म के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में फिल्म टैक्स फ्री कर दी गई। छत्तीसगढ़ में तो मंत्री टीएस सिंहदेव खुद फिल्म देखने जाएंगे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने Chhapaak का समर्थन किया है और पार्टी ने एक पूरा सिनेमाहॉल अपने कार्यकर्ताओं के लिए बुक करवाराया है। पढ़िए Chhapaak से जुड़ी हर सियासी हलचल –
पंजाब में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
पंजाब सरकार ने Chhapaak फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का ऐलान किया है। अमरिंदर सिंह सरकार के बाल एवं महिला विकास मंत्रालय के मुताबिक, एडिस पीड़ित महिलाओं को यह फिल्म विशेष रूप से दिखाई जाएगी।
सिद्धीविनायक की शरण में Deepika Padukone
Deepika Padukone शुक्रवार सुबह मुंंबई के प्रसिद्ध सिद्धी विनायक मंदिर पहुंचीं और दर्शन किए। जेएनयू जाने पर उनका विरोध हो रहा है। वहीं एक धड़ा उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है।
लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष बंदोबस्त
पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आदेश पर लखनऊ में पूरा सिनेमा हॉल बुक करवाया गया। अखिलेश का कहना है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता Chhapaak फिल्म जरूर देखें और Deepika Padukone का समर्थन करे।
छ्त्तीसगढ़ में मंत्री टीएस सिंहदेव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखने की योजना बनाई है। कल दोपहर 12 बजे कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता फिल्म देखने जाएंगे।
Chhapaak के बहाने देशभर में हो रही राजनीति, कहीं विरोध तो कहीं Deepika Padukone की फिल्म के लिए पूरा सिनेमा हॉल बुक
