खबर पक्की: 10 जनवरी नई दिल्ली, इंडिया टुडे ने सरकार और पुलिस अधिकारीयों की सांठ गाँठ की पोल खोल दी, आईशी घोष ने ५ जनवरी को दोपहर 3 बजे ही दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारीयों को whatsapp पर मेसेज दे दिया था कि JNU कैंपस के बाहर कुछ गुंडे हथियारों के साथ इक्कट्ठे हो रहे हैं, उन्होंने अर्थात दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने वो मेसेज 3:07 pm पर देख भी लिया था फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई| यही बात एनडीटीवी से चर्चा करते हुए भी आइशी घोष ने कही थी। इतने संवेदनशील मुद्दे पर जानकारी प्राप्त होने के उपरांत भी पुलिस द्वारा कोई एहतियातन उपाय न करना केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की सांठगांठ को दर्शाता है जो इस व्हाट्सएप मैसेज के उपरांत स्पष्ट हो जाता है।
