• Thu. Nov 5th, 2026

एस पी रतलाम का आरोप रतलाम में बहुत ज्यादा नकारात्मक पत्रकारिता 1 जनवरी 19 से अखबारों को पढ़ना बंद किया

BySurendra Jain

Dec 28, 2019

खबर पक्की: 28 दिसंबर रतलाम, आज जनसंपर्क विभाग द्वारा होटल बालाजी सेंट्रल में आयोजित जन सरोकार एवं संवाद गोष्टी में एस पी रतलाम ने पत्रकारों की जमकर धुलाई की और आईना दिखाने की कोशिश की, उन्होंने कहा कि आपको अपने बीच के ऐसे लोगों को छांटना होगा जो पत्रकारिता के नाम पर गलत कामों में लिप्त है और तथ्यों की पड़ताल किए बिना कुछ तो भी छाप देते है उन्होंने खुलासा किया कि मैंने 1 जनवरी 2019 को प्रण ले लिया की रतलाम के किसी भी अखबार को नहीं पढ़ूंगा और आज पूरा साल भर होने जा रहा है मैंने एक भी अखबार नहीं पड़ा। हालांकि उन्होंने किसी अखबार का नाम नहीं लिया लेकिन उनका दर्द साफ झलक रहा था। जब एस पी रतलाम के पत्रकारों की और पत्रकारिता की लानत मलामत कर रहे थे रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे नई दुनिया के वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र जोशी ने एसपी को टोकते हुए कहा बुरा बुरा तो बहुत बता दिया यदि रतलाम के पत्रकारों ने कुछ अच्छा किया हो तो वह भी बता दीजिए इस पर उन्होंने नईदुनिया पत्रकार असीम राज पांडे का नाम लेते हुए कहा कि ऐसी बात नहीं है यहां पर कई अच्छे पत्रकार भी है लेकिन पत्रकारों वह पत्रकारिता के रिफॉर्म की यहां जरूरत है। SP के उद्बोधन के बाद वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द उपाध्याय से नहीं रहा गया और उन्होंने खड़े होकर कहा कि अखबार पढ़ना ना पढ़ना आपका विशेषाधिकार है लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं की आप किसी भी विभाग के भ्रष्टाचार चाहे वह पुलिस विभाग हो राजस्व हो या अन्य कोई विभाग हो उसकी तुलना में रतलाम का पत्रकार फिर भी बहुत ईमानदार है और ईमानदारी से अपना काम करता है समाज के हर क्षेत्र में आई गिरावट से रतलाम का पत्रकार भी अछूता नहीं है लेकिन तुलनात्मक रूप से वह फिर भी बेहतर है। एस पी रतलाम के उद्बोधन के पूर्व नागदा से आए पत्रकार कैलाश ने सूचना के अधिकार से पत्रकारिता को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है पर प्रकाश डाला साथ ही सकारात्मक पत्रकारिता पर उज्जैन से आए वरिष्ठ पत्रकार भार्गव ने बात की इस अवसर पर संयुक्त संचालक मैडम देशमुख और अतिरिक्त कलेक्टर जमुना भिड़े भी उपस्थित थी साथ ही साप्ताहिक व दैनिक और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनेक पत्रकार बड़ी तादाद में उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष दशोत्तर ने वह आभार प्रदर्शन जनसंपर्क अधिकारी श्री शकील खान ने किया

error: Content is protected !!