• Sat. Nov 7th, 2026

मुस्लिम समाज ने एनआरसी व सीएए के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन

BySurendra Jain

Dec 24, 2019

जावरा। सीरत कमेटी के तत्वावधान में मुस्लिमजन ने सोमवार को कर्बला मैदान में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन समिति के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद साबिर की मौजूदगी में एसडीएम राहुल धोटे, सीएसपी अगम जैन को सौंपा। इस दौरान मौजूदजन को शहर काजी भुरु मियां, मुफ्ती जुल्फिकार, युसुफ कड़पा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने उक्त कानून का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। ज्ञापन का वाचन सैयद शफाअत रसूल ने किया। इस मौके पर समाजजन के साथ राष्ट्रीय भीम सेना एवं अभा युवजन समाज के पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे। संचालन उबेद अंसारी ने किया। आभार मेहबूब टेलर ने माना।
मुस्लिम समाज द्वारा सोमवार को ज्ञापन सौंपने को लेकर प्रशासन सचेत रहा। एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार, एसडीएम राहुल धोटे, सीएसपी अगम जैन, एसडीओपी डीआर माले ने सुरक्षा के माकू ल इंतजाम कि ए थे। ज्ञापन स्थल पर एवं चिन्हित स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सात टीआई ने अलग-अलग क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। सुरक्षा व्यवस्था में अनुविभाग एवं जिले से विशेष पुलिस दल को तैनात किया था। रतलाम यातायात डीएसपी विलास वागमारे के साथ तहसीलदार नित्यानंद पांडेय, नायब तहसीलदार बीएल डाबी, आनंद जायसवाल भी सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी निगाह रखे हुए थे। पुलिस अधिकारियों के वाहन लगातार क्षेत्र में घुमते रहे। कर्बला मैदान के बाहर बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी।

error: Content is protected !!