• Sun. Sep 20th, 2026

सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले और ब्लैकमेल पर हमारी सरकार लगातार कार्रवाई करती रहेंगी -दिग्विजय सिंह, हम सावरकर का सम्मान करते हैं

BySurendra Jain

Dec 15, 2019

रतलाम। आज का युग सिंघम युग है और हमारे मुख्यमंत्री सिंघम के रूप में उभर कर सामने आए हैं जिन्होंने प्रदेश भर में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले, दादागिरी करने वाले और ब्लैक मेलिंग कर लोगो फंसाने वाला के विरोध कड़ी कार्रवाई की है और लगातार जारी रहेगी।
उपरोक्त बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने रतलाम रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही उन्होंने कहा कि 15 वर्षों में शिवराज चौहान की सरकार मैं अधिकारी लोग अपनी मर्जी से सरकार चला रहे थे और उनके 15 वर्षों में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था। जिससे हनीट्रैप जैसे मामले सामने आए, मैंने भी प्रदेश में 10 वर्षों की सरकार चलाई उस समय ऐसी कोई बात आए सामने आई क्या, शिवराज सरकार के 15 वर्षो में हुए काले कार्यों की जांच कर रही है जिन जिन लोगों ने लाभ लिया और जिन को लाभ मिला उनके विरुद्ध जांच करवा रही है श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शक्ति से माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।
हम सावरकर का सम्मान करते हैं
वीर सावरकर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान के बाद राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सावरकर का सम्मान करते हैं।
रतलाम में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं इतना ही कह सकता हूं कि दामोदर राव सावरकर के जीवन के दो पहलू हैं. एक वो है जब ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए उन्हें सज़ा हुई और कालापानी भेजा गया। दिग्विजय सिंह ने कहा, सावरकर के जीवन का दूसरा पहलू माफी लिखकर जेल से निकलने का है।माफी मांग कर जेल से निकलने के बाद उन्होंने अपने पूरे समय पूरे देश में ब्रिटिश हुकूमत की बांटो और राज करो की नीति को ही आगे बढ़ाया।इसलिए दोनों ही पहलू उनके जीवन में रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा, ‘मैं कहता हूं, जो भी व्यक्ति देश के लिए लड़ा है, हम उसका सम्मान तो करते हैं, लेकिन माफी मांगना एक अलग इतिहास है।
स्मरण रहे की रामलीला मैदान में आयोजित रैली में बीजेपी को जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा था- “बीजेपी ने मुझे माफी मांगने के लिए कहा. मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, राहुल गांधी है. मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा, मैं मर जाऊंगा, मगर माफी नहीं मांगूंगा, न कोई कांग्रेस कार्यकर्ता माफी मांगेगा.” राहुल गांधी ने जब अपना नाम ‘राहुल सावरकर’ न होने की बात कहकर निशाना साधा तो बीजेपी हमलावर हो उठी।

error: Content is protected !!