रतलाम। गौरव तिवारी, पुलिस अधीक्षक, रतलाम द्वारा दिये गये निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन मे दिनांक 15.12.2019 को रतलाम पुलिस एवं श्री योगेन्द्र सागर हेल्थ युनिट द्वारा पुलिस लाईन रतलाम मे पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर आयोजित किया गया ।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौरव राजपूत, पुलिस उपमहानिरीक्षक, रतलाम रेंज, रतलाम एवं श्रीमति रूचिका चौहान, कलेक्टर, जिला रतलाम थे।
उक्त शिविर मे डाॅ. अंशुल पंजाबी, दंत चिकित्सक, डाॅ. सोहन मंडलोई, एम.डी. मेडिसिन, डा. मनोज पांचोली, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा. नितिन कराडिया, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डाॅ. राहुल चतुर्वेदी, नाडी रोग एवं पंचकर्म विशेषज्ञ द्वारा अपनी सेवाएॅ दी ।
उक्त शिविर मे लगभग 304 पुलिस अधि./कर्म. का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी ईसीजी, खून की जांच, बीपी की जांच, शुगर एवं लिपिड प्रोफाईल आदि की निःशुल्क जांच की गई ।
उक्त शिविर में योगेंद्र सागर इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ केयर यूनिट द्वारा पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों को मेडिकल हेल्थ कार्ड भी दिए गए जिसके अंतर्गत नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, दन्त रोग विशेषज्ञ, नाड़ी रोग एवं पंचकर्म विशेषज्ञ आदि द्वारा परीक्षण निशुल्क किया जाएगा एवं जांच, चश्मा बनवाने, दवाइयां और अन्य सुविधाएं रियायत दर पर दी जाएगी।
उक्त शिविर को सफल बनाने मे डाॅ. राहुल पंजाबी, डायरेक्टर श्री योगेन्द्र सागर हेल्थ केयर यूनिट, रतलाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
उक्त शिविर मे श्री सुनील पाटीदार, अति.पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, श्री अगम जैन(भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक, रतलाम एवं जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे ।
पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो का पुलिस लाईन, रतलाम मे आयोजित किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
