रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पहलवानों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि रतलाम मंडल खेलकूद संघ के निर्देशन में खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी ख्याति अर्जित की है। विगत दिनों 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक जालंधर में आयोजित सिनीयर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में राजवीर ने 82 किलोग्राम ग्रिक रोमन स्टाइल में रजत पदक एवं कृष्णा ने 125 किलोग्राम वर्ग फ्री्र स्टाइल में कांस्य पदक जीता । इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की टीम ग्रिक रोमन एवं फ्री स्टाइल दोनो में ओवरऑल विजेता रही थी जिसमें रतलाम मंडल के पहलवानों का काफी महत्वपूर्ण योगदान था। इस प्रतियोगिता में सत्यदेव मलिक ज्यूरी ऑफ अपील के रूप में नामित थे। इसी प्रकार इंटर रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में भी रतलाम मंडल के प्रदीप, राजवीर एवं संदीप ने अपने अपने वर्ग में पदक प्राप्त किये थे ।
रतलाम मंडल के पहलवानों द्वारा प्राप्त की गई इस उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक के.के. सिन्हा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एवं सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ विपुल सिंघल उपस्थित थे।
क्षिप्रा ब्रिज-उज्जैन के मध्य ब्लॉक के कारण गाडिय़ां प्रभावित
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नागदा उज्जैन खंड में क्षिप्रा ब्रिज-उज्जैन के मध्य ब्लॉक के कारण मंडल की दो गाडिय़ां प्रभावित होगी।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि 5 दिसंबर को उज्जैन से क्षिप्रा ब्रिज के मध्य अप लाइन पर चार घंटे (11.40-15.40) बजे तक का इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा जिसके कारण मंडल की निम्न गाडिय़ां प्रभावित होगी।
– गाड़ी संख्या 59342 बीना नागदा पैसेंजर उज्जैन स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी एवं उज्जैन नागदा के मध्य निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 59317 नागदा उज्जैन पैसेंजर निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 22944 इंदौर पुणे एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी।
रतलाम मंडल के पहलवानो ने राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीते
