• Sat. Sep 19th, 2026

बडायला माताजी में आखिर कार 10 घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा

BySurendra Jain

Nov 29, 2019

रतलाम/बडायला माताजी। (मुकेश चौधरी)। रतलाम जिला मुख्यालय से 40 किमी पुलिस थाना पिपलौदा अंतर्गत आने वाले ग्राम बडायला माताजी में आखिर कार 10 घंटे की मशक्कत व रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ा गया। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे आबादी क्षेत्र में एक तेंदुए ने ग्रामीण नाथूराम पाटीदार 60 वर्ष व भेरूलाल पर इनके घर के पीछे बाडे के पास अचानक हमला कर पास के बाडे में रखी लकडिय़ों में छुप गया। वहीं घायलों को जावरा अस्पताल ले जाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस थाना पिपलौदा का पुलिस बल व तहसीलदार तथा जावरा एसडीएम मौके पर पहुंचे। वन्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। जिले का पुरा वन्य विभाग अमला तेंदुए को पकडऩे में असहज था। वहीं मौके पर जिला कलेक्टर रूचिका चौहान, एसपी गौरव तिवारी समेत जिले भर से आला अधिकारी मोके पर पहुंचे।
इंदौर-उज्जैन से रेस्क्यू दल दोपहर बाद मौके पर पहुंचे ओर कड़ी मेहनत के बाद एक घर के टिन शेड उक्त बाडे में छुपे उक्त तेंदुए को गन से इंजेक्शन लगा कर बेहोश कर निकाला गया।
रेस्क्यू दल आने के पूर्व ग्रामीणों हिम्मत दिखा कर फसलों पर लगाने वाली जाल बाडे पर डाल कर पुलिस व वन्य अमले के साथ कंधे से कंधा मिला कर डटे रहे।
शुक्रवार सुबह से ग्राम बडायला माताजी व आसपास के क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से खबर व अफवाहें तेजी से फेली जिससे आसपास क्षेत्र से भारी संख्या में लोग तेंदूएं को देखने के लिए जमा हो गये थे।
पुलिस प्रशासन के लिए नागरिकों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी बड़ गई थी ऐसे में जिले भर के पुलिस अधिकारी मौके पर लगे हुए थे। आखिर में साय 4 बजे रेस्क्यू पुरा हुआ। इस दौरान जिला कलेक्टर रूचिका चौहान, एसपी गौरव तिवारी पूरे समय मौके पर उपस्थित रहें। जिला कलेक्टर रूचिका चौहान ने कहा है कि आपरेशन सफल रहा।

You missed

error: Content is protected !!