• Thu. Nov 5th, 2026

शिवसेना-NCP-कांग्रेस के बीच मंत्रिमंडल पर मंथन जारी, अजित पवार का क्या होगा?

BySurendra Jain

Nov 27, 2019

खबर पक्की : मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार की तस्वीर अब पूरी तरह साफ है। देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के इस्तीफों के साथ ही प्रदेश में शिवसेना के नेतृत्व में एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। बुधवार को भी मुंबई में सियासी हलचल तेज है। विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर सभी विधायको को बारी-बारी से शपथ दिला रहे हैं, वहीं उद्धव ठाकरे की ताजपोशी की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। आज सुबह उद्धव ने पत्नी के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की।
शरद पवार के सिल्वर ओक स्थित निवास पर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस नेताओं की बैठक हो रही है। यहां मंत्रिमंडल पर चर्चा होगी। सबसे बड़ा सवाल है कि अजित पवार को मंत्रिमंंडल में शामिल किया या नहीं। कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट हिस्सा ले रहे हैं। उद्धव ठाकरे भी मौजूद हैं।
होटल में ही रहेंगे विधायक
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के विधायकों को अभी होटल में ही रहना होगा। तय हुआ है कि जब तक बहुमत साबित नहीं हो जाता, तीनों दलों के विधायकों को अभी छोड़ा नहीं जाएगा। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद फ्लोर टेस्ट हो सकता है।
अजित पवार को साथ लेने पर भाजपा में फूट
अजित पवार का समर्थन लेकर सरकार बनाने के फैसले का अब भाजपा में ही विरोध शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से के मुताबिक, मेरा निजी विचार है कि हमें अजित पवार का समर्थन नहीं लेना था। वे करोड़ों के सिंचाई घोटाले में आरोपी हैं।
शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की अहम बैठक
शरद पवार के घर होने वाली तीनों दलों की अहम बैटक के लिए उद्धव ठाकरे भी रवाना हो गए हैं।
अजित पवार बोले- जैसा पार्टी कहेगी वो कहेंगे। बोले- मेरे मन में जब आएगा, तब बताऊंगा कि भाजपा के साथ क्यों गया।

error: Content is protected !!