• Tue. Aug 11th, 2026

रामदेव बाबा के पवित्र धार्मिक स्थल पर भक्तो ने किया भव्य भंडारे व मिलन समारोह का आयोजन

BySurendra Jain

Nov 25, 2019

खबर पक्की: 25 नवंबर, खंडवा-खंडवा जिले के अंतर्गत बीड़ के निकट ग्राम शिवरिया में रामदेव सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार को रामदेव बाबा के धार्मिक परिसर में महाप्रसादी व मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महाप्रसादी ग्रहण की।समिति के मुख्य सदस्य शोहनदास बाबा व आदरणीय जगदीश पंवार ,समिति के युवा अध्यक्ष प्रेमनारायण व बीड़ के जानेमाने युवा समिति सदस्य पवन शर्मा इन सभी ने बताया कि समिति द्वारा कई विगत वर्षों से महाप्रसादी व मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।मीडिया की सुर्खियों में एक खबर ऐसी आयी है कि सभी भक्तगण उस निस्वार्थ महान पुरुष को कोटि- कोटि प्रणाम व तह दिल से धन्यवाद देने एवं उनसे प्रेरणा लेने पर मजबूर हो जाए।इस (गर्व से सर ऊँचा होने)वाली खबर का खुलासा किया हमारे आदरणीय समिति के युवा अध्यक्ष प्रेमनारायण गुर्जर ने बताया कि बाबा रामदेव के पवित्र स्थल पर हमारे समिति के मुख्य सदस्य व पुजारी शोहनदास बाबा कई विगत वर्षों से निस्वार्थ बाबा रामदेव की सेवा कर रहे है व आरती व मंदिर की देखरेख एवं हर प्रति वर्ष बाबा रामदेव के पवित्र धाम में शोहनदास बाबा की देखरेख में धार्मिक आयोजन भी बिना किसी रुकावट के बड़े अच्छे से सम्पन्न व सफल हो रहे है।

समिति व युवा कार्यकर्ता के अमूल्य योगदान से सम्पन्न हुआ आयोजन

इस कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था एवं प्रसाद परोसने की देखरेख को समिति एवं युवा कार्यकर्ता द्वारा बड़े अच्छे से संभाला गया।तथा समस्त ग्रामवासी ने इस कार्यक्रम में व्यवस्था को देखते हुए इस समिति व युवा कार्यकर्ता की प्रशंसा कर सराहना की।इनके द्वारा भक्तो में आत्मातृप्ति तक प्रसादी का वितरण किया गया।समस्त ग्रामवासी का कहना है कि इस समिति व युवा कार्यकर्ता पर बाबा रामदेव का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए समिति व युवा कार्यकर्ता में शामिल थे मुख्य सदस्य शोहन दास बाबा,प्रेमनारायण गुर्जर, पवन शर्मा, अनिल एवं जगदीश पंवार आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम समाप्ति तक मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी का (युवा मंडल)भी इस आयोजन में कार्यकर्ता के रूप में रहा मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के युवा मंडल ने भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया।इस मंडल का भी एक धार्मिक खुलासा मीडिया की जानकारी में आया है कि यह युवा मंडल कई बार अपने नेक कर्मो की वजह से टीवी चैनलों व न्यूज़ पेपरों की सुर्खियां बन चुके है।सूत्रों के मुताबिक इस युवा मंडल का खास मकसद मानव सेवा व जनहित करना है।इनके इन्ही कर्मो के कारण इस युवा मंडल ने महान उपलब्धिया हासिल की है।आयोजन में जान डालने के लिए इस युवा मंडल में शामिल थे युवा मोर्चा अध्यक्ष गणेश जायसवाल, वीरेंद्र बाथरे ,ओमी सोनी,अर्पित खले कार्यक्रम समाप्ति तक उपस्थित रहे।

इस भव्य कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने के लिए बीड़ पुलिस चौकी का स्टाफ भी रहा उपस्थित व संभाली व्यवस्था*

चौकी प्रभारी अंजू शर्मा की अगुवाई में पूरे पुलिस स्टाफ द्वारा बाबा रामदेव के पवित्र स्थल पर पहुँचकर व्यवस्था की कमान को बड़े गंभीर रूप से संभाला गया।एवं पूरे पुलिस स्टाफ ने बाबा रामदेव की चौखट पर माथा टेक प्रसादी ग्रहण की।कार्यक्रम समाप्ति तक मौजूद थे चौकी प्रभारी अंजू
शर्मा, जीतू ,मीणा, मेवालाल, मौर्य और लक्ष्मीनारायण ज
प्रेम द्वारा इस आयोजन की व्यवस्था को उचित तरीके से संभाला गया।

You missed

error: Content is protected !!