• Sun. Sep 20th, 2026

अलग-अलग घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर इंदौर रेफर

BySurendra Jain

Nov 24, 2019

खबर पक्की-रतलाम। शहर में रविवार की शाम को अलग-अलग चौराहे पर हुई तीन घटनाओं में तीन घायल हो गए जिसमें से एक को इन्दौर रेफर किया है।
मिली जानकारी के अनूसार माणक चौक थाना क्षैत्र के हरदेव लाला की पिपली पर बाईक से जा रहे सेठी पिता प्रभू भगोरा निवासी सुभाष नगर अपने साथी प्रदिप पिता अमरसिंह बाईक से जा रहे थे तभी रास्ते पर जा रहे पवन पिता बगदीराम प्रजापत से बाईक टक्करा गयी जिस पर पवन ने लोहे की राड़ से सेठी को मार दी जिससे सेठी बुरी तरह घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार के बाद इन्दौर रेफर कीया गया।
वहीं दूसरी ओर नामली से (केदारेश्वर) सैलाना घूमने गए विशाल पिता नंद किशोर कसेरा निवासी नामली 19 साल अपने साथी राहुल पिता विनोद सोनी 19 साल के साथ केदारेश्वर से वापस लौट रहे थे। सैलाना सरवन बाईपास पर टेंपो (आटोरिक्क्षा)ने टक्कर मार दी जिससे विशाल के पैर में चोट आने पर उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
उद्योग क्षेत्र अंतर्गत राम मंदिर चौराहे पर पैदल जा रही राधा बाई पति दिनेश जैन उम्र 35 साल निवासी विनोद नगर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे राधा बाई के सिर में चोट आने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

error: Content is protected !!