खबर पक्की- रतलाम। जिले के ताल थाना क्षेत्र के खारवा चौकी अंतर्गत ग्राम दौलतगंज खेड़ा मे सेड़े पर खाखरे का पेड़ काटने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक पूरी तरह जख्मी हो गया।
मिली जानकारी के अनूसार रविवार की दोपहर को अकरम पिता से सैजाद उम्र 38 वर्ष निवासी दौलतगंज खेड़ा अपने खेत पर कार्य कर रहा था। तभी खेत के सड़े पर गांव के ही शंकरलाल नामक व्यक्ति उसकी पत्नी के साथ सेड़े पर लगे खाखरे का पेड़ काट रहा था। अकरम व उसके भाई से उसे मना किया तो शंकरलाल ने अकरम के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही खारवा चौकी व ताल पुलिस थाने से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा आरोपी की तलाश करने में जुट गई। इधर घायल को ताल मे प्राथमिक उपचार के बाद जावरा उसके बाद रतलाम जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से उसे इन्दौर रेफर कीया गया है।
घायल अकरम के भाई वसीम ने बताया कि विगत 2 वर्ष पूर्व में भी मेरे भाई से विवाद किया था तथा गत और भी मुझसे विवाद किया था। लगातार पड़ोसी खेत के सेडे को लेकर विवाद करता रहता है और हमेशा मारने की धमकी भी देता है।
जमीन विवाद में जानलेवा हमला
