रतलाम । जिले के सैलाना पिपलोदा मार्ग पर सड़क हादसे में मां की मौत हो गई वही बेटा घायल हो गया। घटना के बाद घायल को सैलाना में प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रैफर कीया गया।सैलाना पुलिस एस आई, लाल जी परमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सैलाना से पिपलोदा गुड खेड़ा अपनी बाइक पर बिठाकर भेरूलाल पिता मेघा जी अपनी मां को लेकर जा रहा था कि सगस बावजी के यहां पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिसमें मां बेटे दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को 100 डायल से सैलाना प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान भेरूलाल की मां पिरकी बाई निवासी रामपुरा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं भेरूलाल के पैर में चोट आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भेरूलाल सैलाना स्वास्थ विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव भेरू लाल के भाई कैलाश के सुर्पद कर दिया पुलिस मामले में जांच कर रही है।
