• Sun. Sep 20th, 2026

डीआईजी गौरव राजपूत 22 एवं 23 नवंबर को करेंगे वार्षिक निरीक्षण

BySurendra Jain

Nov 21, 2019

रतलाम। डीआईजी गौरव राजपूत द्वारा 22 एवं 23 नवंबर को रतलाम मेें वार्षिक निरीक्षण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री राजपूत 22 नवंबर की प्रात 8.30 बजे पुलिस परेड लाइन में परेड निरीक्षण करेंगे । बलवा ड्रिल निरीक्षण करेंगे। रक्षित निरीक्षक कार्यालय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पुलिस सम्मेलन में शामिल होंगे, जिसमें पुलिस कर्मियों की समस्याओं का हल किया जाएगा। वे एसपी ऑफिस तथा रतलाम शहर सीएसपी ऑफिस का एवं शहर के थानों का भी निरीक्षण करेंगे। डीआईजी द्वारा 23 नवंबर को रतलाम ग्रामीण के एसडीओपी कार्यालयों एवं संबंधित थानों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद शाम को पुलिस परिवार के साथ बड़े खाने में सम्मिलित होंगे।

error: Content is protected !!