रतलाम। प्रदेश सरकार लगातार अवैध कालाबाजारी अशुद्ध सामाग्र्री बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। रवि की फसलों के लिए किसानों के लिए गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष दो गुना मात्रा में यूरिया खाद्य जिले में उपलब्ध है। प्रदेश सरकार ने अभी तक 20 लाख से अधिक किसानों को कर्ज माफ किया है। वहीं दूसरे चरण में साढ़े 12 लाख 50 हजार किसानों का, 2 लाख की ऋण माफी की योजना जो कि सरकारी सोसायटी व ग्र्रामीण बैैंकों से ले रखा है।
उपरोक्त बात जिला प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सचिव यादव ने स्थानीय सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं। श्री यादव ने कहा कि भाजपा के किसानों को आर्थिक रुप से कमजोर करने का कार्य किया था। प्रदेश में कई जगह भाजपा विचारधारा व भाजपा के जुड़े लोगों के नाम कालाबाजारी की सूची में आ रहे है जिसमें प्रदेश सरकार कार्यवाही कर रही है। प्रदेश सरकार ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर से समर्थन मिल रहा है। यह अभियान 15 नवंबर से प्रारंभ होकर 30 नवंबर तक चलेगा। अभी 15 नवंबर से 45 विक्रेताओं के गोदाम चेक किए गए। 24 से सेम्पल लिए गए, दो पर कार्यवाही की गई। जहां पर भी अशुद्ध मात्रा में कोई चीज मिलती है वहां पर कार्यवाही की जाती है। जिले में रवि के मौसम में 68 प्रतिशत बोवनी किसानों की हो चुकी है। विभाग द्वारा लगातार बैठक लेकर किसानों की आवश्यकता अनुसार खाद्य के लिए डिमांड भी भेजे जा रहे है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष यूरिया का भंडार दो गुना है। जिले में अभी तक 22 मेट्रीक टन खाद्य उपलब्ध है व डीएपी खाद्य के लिए भी किसानों को भी नहीं जूझना पड़ेगा। उसके लिए भी 30 प्रतिशत अग्र्रिम भंडारा करने की योजना है। किसान भी अपनी आवश्यकता अनुसार खाद्य अपने खेत व खलिहान पर रख सकता है। पूरे प्रदेश में अतिवर्षा के कारण सड़क की हालत दयनीय है जिसके लिए अब प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। नगर में भी हो रहे गड्डों में के मामलों में जिला योजना समिति की बैठक में संज्ञान में लाया गया था। जिस पर निगम आयुक्त को समयावधि में कार्य करने के निर्देश दिए है। किसानों की ऋण माफी के लिए व्यापक योजनाएं चल रही है। हमें चुनौती पूर्ण वातावरण प्रदेश सरकार का यायित्व मिला था उसके बावजूद भी 20 लाख से अधिक किसानों को ऋण माफ किए जा चुके है तथा द्वितीय चरण में 12 लाख 50 हजार किसानों के ऋण माफी की योजना थे जिसमें 2 लाख तक का ऋण माफ किया जाएगा। जिन किसानों ने सरकारी सोसायटी व ग्र्रामीण बैैंकों से लोन ले रखे है ऐसे किसानों का ऋण माफ होगा। जिले में कई जगह ऐसी जानकारी मिली है कि यूरिया खाद्य को अलग-अलग भाव में बेचा जा रहा है इसके लिए डीआर को निर्देशित किया जा रहा है।
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान प्रारंभ : यादव, जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध
