• Sun. Sep 20th, 2026

बेटी को बचाने में मां की मौत

BySurendra Jain

Nov 14, 2019

रतलाम। जिले के बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्र्राम जामुखांदन में एक कुएं पर नहाने गई मां-बेटी नहाते समय बेटी का पैर फिसल गया जिससे बेटी कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई। लेकिन आसपास के लोगों ने बेटी को बचा लिया और मां की पानी में डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रिशा बाई पति कमल गरवाल (30) अपनी 10 वर्षीय बेटी वर्षा के साथ अपने ही कुएं पर नहाने के लिए गई थी उसी दौरान वर्षा का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। जिसे बचाने के लिए रिशा भी कुएं में कूद गई जिसे उसकी सास राजूबाई ने देखा और आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों को सूचना दी। सूचना पर ग्र्रामीणों ने कुएं में कूदकर 10 वर्षीय वर्षा को तो बचा लिया लेकिन उसकी मां की पानी में डूबने से मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही बाजना थाना प्रभारी दीपक मंडलोई, तहसीलदार बीएस ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए थे। महिला का शव का पोस्टमार्ट्म करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

error: Content is protected !!