• Sat. Sep 19th, 2026

धामनोद के दुर्घटना प्वाइंट पर तीसरे दिन भी दुर्घटना में 1 घायल

BySurendra Jain

Nov 10, 2019

रतलाम। धामनोद के दुर्घटना प्वाइंट पर दुर्घटनाओं का दौरा जारी है। जिससे हर समय नगर के मार्ग व बायपास टू-लेन रतलाम-बांसवाडा मार्ग के क्रासिंग पर दुर्घटना का कारण बन रहा है। वही टू-लेन सडक निर्माण कंपनी अग्रोहा ने दिशा सूचक सुविधा युक्त नहीं लाए हैं तो वही नगर परिषद ने आंतरिक मार्ग पर गति अवरोधक लगाने को लेकर काम नहीं किया गया है इसी कारण आएं दिन दुर्घटना होती जा रही है। सिलसिले वार हो रही हैं दुर्घटना में रविवार को रतलाम-बांसवाडा टू-लेन सडक मार्ग पर रविवार को एक पिकअप व मोटर साइकल में भिड़ंत हो गई जिससे मोटर साइकल चालक घायल हो गया।
रविवार की शाम को रतलाम की ओर से आ रहे पिकअप वाहन एमपी 43 एल 2089 ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मारकर भाग गया। मौके पर पुलिस चौकी धामनोद पुलिस भी पहुंची व टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन की खोज खबर की। वही मोटर साइकिल सवार अजय निवासी कस्तुरबा नगर रतलाम को इन्हीं के परिवार के सदस्य जो पीछे कार में आ रहें थे जो उसे जिला अस्पताल रतलाम ले गए हैं।

You missed

error: Content is protected !!