• Sat. Sep 19th, 2026

होटल के कमरे में लगाई फांसी

BySurendra Jain

Nov 9, 2019

रतलाम।स्टेशन रोड थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित होटल अशोका के रूम नंबर 116 में ठहरे एक व्यक्ति ने पलंग पर बिछी चादर से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अस्पताल में रखवाया। पुलिस परिजनों की तलाश में जुट गई है।
स्टेशन रोड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील पिता के एस नायर उम्र 43 वर्ष निवासी अप्सरा टॉकीज के पास रायसेन रोड हुजूर गोविंदपुरा भोपाल का निवासी होकर दिनांक 30 सितंबर को स्टेशन रोड स्थित होटल अशोका के रूम नंबर 116 में रुका हुआ था। होटल संचालक के अनुसार उक्त यात्री कामकाज के लिए यहां रुका था और उसने बताया था कि मेरे रिश्तेदार भी रतलाम में ही रहते हैं। होटल संचालक ने उसे 7 अक्टूबर को व 8 अक्टूबर को दोपहर के दिन देखा था। लेकिन 9अक्टुम्बर को नहीं दिखाई देने पर उसे दोपहर मे मोबाइल लगाया नहीं उठाने पर रूम नंबर 116 की खिड़की में जाकर देखा तो वहां फंदे पर लटका हुआ था। होटल संचालक हरीश ने स्टेशन रोड़ पुलिस को सूचना दी मौके पहुंची पुलिस ने रूम का ताला तोड़कर शव को नीचे उतारा तथा उसके पेट की जेब में उसका आधार कार्ड मिला जिस पर उक्त पता अंकिता था।पुलिस अब उसके परिजनों की तलाश कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!