धामनोद। धामनोद-रतलाम मार्ग बायोडीजल पम्प के पास शनिवार को फिर एक दुर्घटना हो गई। जिसमें अल्ट्रो कार ने एक पल्सर मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायलों को धामनोद चौकी प्रभारी ध्यान सिंह सोलंकी ने आरक्षक मनोहर नागदा, रमाकांत सिंह व नागरिकों की मदद से अपने वाहन में सैलाना हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रतलाम की तरफ से जा रही अल्ट्रो कार आरजे 03 2871 ने पल्सर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे पल्सर पर सवार तीन युवक सवार थे। जिसमें एक मुकेश पिता रमेश कटारा गांव मुर्झर थाना सरवन घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सैलाना हास्पिटल भिजवाया जिसका इलाज चल रहा है।
गोरतलब हैं की रतलाम बांसवाड़ा मार्ग से धामनोद नगर में प्रवेश करने वाले आंतरिक मार्ग पर गति अवरोधक नही होने तथा रतलाम बांसवाड़ा मार्ग पर मोड होने के बावजूद लापरवाही पूर्वक दिशासूचक प्रयाप्त मात्र में नही लगे होने के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटना घटित हो कर दुर्घटना पॉइंट बन गया है।
धामनोद में दुर्घटना प्वाइंट पर फिर दुर्घटना, 1 घायल
