• Sat. Sep 19th, 2026

भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

BySurendra Jain

Nov 8, 2019

रतलाम। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने स्थानीय कंट्रोल रूम पर प्रेस से हुई चर्चा में जिला कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधिक्षक गौरव तीवारी ने कलेक्टर सभा गृह पर उपस्थित पत्रकारों से कहा कि आगामी दिनों में अयोध्या मंदिर पर आने वाले फैसले को लेकर प्रशासन के साथ ही पत्रकारो को भी जागरूक रहना है। लेकीन भ्रामक समाचार फैलाने वाले सोशल मीडिया के ग्र्रुप एडमिन पर भी कार्रवाई होगी। द्विशब्दीय अर्थ वाले समाचारों पर भी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान प्रशासन ने पत्रकारों से भी सहयोग की अपेक्षा की है। पुलिस अधिक्षक कहा कि जिले में एक हजार से अधिक व्यक्तियो पर पुलिस प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही करने जा रही तीनसो से अधिक लोगो पर कार्यवाही की जा चकी है।
पुलिस अधिक्षक ने यह भी कहा की पत्रकार जनता से सीधे जुड़े होते हैं और उन्हें क्षेत्र में होने वाली किसी प्रकार की हरकत की जानकारी सबसे पहले उपलब्ध होती है ऐसे में वह सोशल मीडिया के बजाय खबर को पहले परख (जॉच) ले और सच्चाई जान लें तथा प्रशासन को अवगत करवा दें उसके बाद ही प्रकाशित करें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की कोई भी भ्रामक जानकारी जानकारी आती है तो ग्र्रुप एडमिन की जवाबदारी रहेगी। श्रीमति चौहान ने यह भी कहां के यदि क्षेत्र में कहीं पर भी पेट्रोल पंप पर खुले में पेट्रोल बोतल या केन में बिक्री करते हुए नजर आए या कहीं पर भी संगठित करते हुए नजर आए तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। पुलिस ने प्रशासन ने अपनी पुरी तरह मुसतैद है।
और आम जनता और सामाजिक संगठनो, धर्म गुरूओ, मौलवीयो से सिधे संवाद भी कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!