• Tue. Aug 4th, 2026

रतलाम स्टेशन पर पुलिस ने दो युवकों से पकड़ा डेढ़ करोड़ का सोना

BySurendra Jain

Jul 13, 2017

रतलाम। रतलाम रेल्वे पुलिस(जीआरपी) ने स्टेशन से डेढ़ करोड़ रूपए कीमत के सोने के गहनों के साथ दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी पूछताछ में यह नहीं बता पाए कि वे इतना सोना कहां से लेकर आए है। पुलिस को आशंका है कि यह माल चोरी का हो सकता है। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

जीआरपी टीआई अभिषेक गौतम के अनुसार स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में सवार दो युवकों के सामान की तलाशी ली गई थी। दोनों ही ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर खड़े हुए थे। इनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस जवानों ने तलाशी ली तो बैग से सोने के आभूषण निकले। संदिग्ध युवकों ने अपने नाम महेश पिता जगबंधु बंगाली उम्र 28 साल निवासी न्यू पलवेल महाराष्ट्र और देवकिशन पिता भंवरलाल जोशी उम्र 24 साल निवासी निचला चौराहा ब्राह्मणों का कलवाना उदयपुर राजस्थान बताया है। दोनों ही फिलहाल मुंबई में रह रहे थे। इनके कब्जे से मिले दो प्लास्टिक बैग से पुलिस ने 112 नग सोने के गहने बरामद किए है। पकड़े गए सोने का कुल वजन 7 किलो 02 ग्राम है। टीआई गौतम के अनुसार दोनों ही न तो सोने की खरीदी-बिक्री का कोई दस्तावेज बता पाए और न ही यह बता रहे है कि सोना वे लाए कहां से है। आशंका है कि उक्त सोना तस्करी या चोरी का हो सकता है। दोनों ही आरोपियों को गुरूवार दोपहर कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा गया है। (छाया- राकेश शर्मा)

You missed

error: Content is protected !!