• Sat. Sep 19th, 2026

रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फींट ऊंचा तिरंगा, नए एसी प्रतिक्षालय का भी सासंद ने किया उदघाटन

BySurendra Jain

Nov 7, 2019

रतलाम। रतलाम स्टेशन पर गुरुवार को 100 फीट ऊँचा तिरंग फहराया गया तो देखने वाली हर आंख गर्व, सम्मान और जोश से भर गई। प्लेटफार्म 2 पर प्रतीक्षालय का लोकार्पण सांसद गुमान सिंह डामोर एवं महापौर सुनीता यार्दे द्वारा किया गया।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निदेर्शानुसार रतलाम मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर 100 फीट ऊँचे राष्ट्रध्वज लगाने का कार्य किया जा रहा है । ऐसे में रतलाम पर 100 फीट ऊँचे राष्ट्रध्वज एवं वातानुकूलित उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का लोकार्पण समारोह पूर्वक हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक आर.एन. सुनकर सहित सभी शाखाधिकारी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी, स्टेशन सलाहकार समिति, मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति, क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों, वेस्टन रेलवे एम्पलाइज यूनियन, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, एससी/एसटी एसोसियेशन, ओबीसी एसोसियेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य, यात्री उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!