• Sun. Sep 20th, 2026

पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल की गई

BySurendra Jain

Nov 7, 2019

रतलाम। जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। असामाजिक तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। प्रतिबंधात्मक उपाय किए गए हैं। इस क्रम में जिला पुलिस लाइन में पुलिस बल द्वारा गुरुवार को बलवा ड्रिल की गई। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी मौजूद थे। बलवा ड्रिल में पुलिस अधिकारियों, जवानों द्वारा किसी भी बिगड़ी कानून व्यवस्था, हुड़दंग से निपटने के लिए की जाने वाली कार्रवाई का अभ्यास किया गया।

error: Content is protected !!