• Wed. Sep 30th, 2026

पिकअप बाइक की टक्कर में अध्यापक की मौत

BySurendra Jain

Nov 1, 2019

रतलाम। रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर सरवन से 2 किलोमीटर दूर बांसवाड़ा की ओर से आ रही पिकअप वाहन ने सैलाना की ओर से जा रहे बाइक सवार अध्यापक को टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार अध्यापक की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरवन पुलिस थाना प्रभारी बीएल भाभर मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सरवन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरवन से सैलाना मार्ग पर अमरपुरा गांव में सैलाना की ओर से आ रहे बाइक पर सवार रमेश पिता धारजी मईड़ा (45) जो कि कपस्या नामक गांव में अध्यापक थे। जिनको बांसवाड़ा की ओर से सैलाना जा रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही अध्यापक रमेश की मौत हो गई। जिसकी सूचना डांगरा घाटी के सरपंच कुंवरजी धुरिया ने सरवन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरवन थाना प्रभारी मय पुलिस के मौके पर पहुंचे उसके पूर्व ही पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने शव को लेकर सरवन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पीएम करवाया तथा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पिकअप व चालक की तलाश कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!