• Wed. Aug 12th, 2026

जेडआरयूसीसी सदस्य व पूर्व महापौर डागा ने जीएम को सौंपी 10 व्हील चेयर, स्टेशन पर दिव्यांग एवं उम्रदराज यात्री सुविधा के लिए पहल

BySurendra Jain

Oct 31, 2019

रतलाम। जेडआरयूसीसी सदस्य एवं पूर्व शहर महापौर शैलेंद्र डागा के पुत्रों ने अपनी माता की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा के लिए 10 व्हील चेयर पश्चिम रेलवे जीएम एके गुप्ता को सौंपी। वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर व्हील चेयर की कमी थी। इसकी पूर्ति के बाद दिव्यांग एवं उम्रदराज महिला-पुरुष यात्रियों को इसके सहारे एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में सुविधा मिलने लगेगी।
डागा परिवार के आदित्य डागा एवं अर्चित डागा ने अपनी माता इंदिरा डागा की स्मृति में व्हील चेयर रेल प्रशासन को दान की। डागा व पुत्र आदित्य के साथ सुबह करीब 10 बजे जीएम गुप्ता से मुलाकात की। डीआरएम आरएन सुनकर ने जेडआरयूसीसी सदस्य डागा द्वारा यात्रियों के लिए व्हील चेयर दान देने संबंधी जानकारी दी। इसके बाद डीआरएम ऑफिस में एक छोटे समारोह में उन्हें 10 व्हील चेयर दी। डागा ने बताया कि व्हील चेयर की कीमत 4500 रुपए है। मामले में डीआरएम सुनकर ने कहा कि स्टेशन पर कोई भी दानदाता यात्री सुविधा की आवश्यक वस्तुएं दे सकता है।

error: Content is protected !!