• Tue. Sep 29th, 2026

केवड़िया स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रध्दांजलि

BySurendra Jain

Oct 31, 2019

केवड़िया। देश के गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रध्दांजलि दी है। लौहपुरुष सरदार पटेल को श्रध्दांजलि देने पीएम मोदी गुजरात स्थित केवड़िया पहुंचे जहां स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाया गया है। आज सुबह स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे पीएम मोदी ने सरदार पटेल को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए। पीएम मोदी केवड़िया में आयोजित एकता दिवस की परेड में भी हिस्सा लिया। यहां पीएम मोदी ने लोगों को एकता की शपथ भी दिलाई। पीएम मोदी ने इस अवसर पर सभी लोगों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सभी को समर्पित रहने की शपथ दिलाई।
बता दें कि पीएम मोदी द्वारा पहली बार केंद्र की सत्ता में आने के बाद से साल 2014 से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज भी देशभर में इसे सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज के दिन राष्ट्रीय एकता परेड का भी आयोजन होता है। इसके अलावा कई जगहों पर रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया जाता है।
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का 2013 में हुआ था शिलान्यास
गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल की विशालकाय लौह प्रतिमा को लगाया गया है। इस प्रतिम का 31 अक्टूबर 2013 को शिलान्यास किया था। जिस वक्त इस मूर्ति का शिलान्यास किया गया था उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। यह स्टेच्यू सरदार सरोवर बांध से तीन किलोमीटर की दूरी पर साधू बेट जगह पर स्थित है। यह दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। जिसकी लंबाई 182 मीटर (लगभग 597 फीट) है।

error: Content is protected !!