• Tue. Sep 29th, 2026

धार के पास टवलाई में अज्ञात वाहन ने दो कारों को मारी टक्कर, तीन की मौत

BySurendra Jain

Oct 31, 2019

टवलाई, धार। टवलाई- मनावर मार्ग पर ठनगाव में बुधवार रात 10 बजे अज्ञात वाहन ने ठनगांव स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर पर मनावर की ओर जा रही दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज से हुई कि पास की दुकान से देखने लोग पहुंचे तो एक कार रोड से नीचे थी तो दूसरी खेत में चली गई थी। जिसमें घायलों की चिल्लाने की आवाज आ रही थी। गामीणों ने 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी। टवलाई-मनावर मार्ग पर सीमेंट कंपनी के बड़े-बड़े 50 फीट लंबे ट्रक व टैंकर सैकड़ों वाहन रोजाना आना जाना करते हैं। जिससे ग्रामीणों में दुर्घटना का भय बना रहता है। इस मार्ग पर आए दिन छोटे एक्सीडेंट होते रहते हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। यहां से आधा किलो मीटर पर टोल टैक्स भी है।

error: Content is protected !!