झाबुआ, भोपाल। झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होना है। इसी बीच मतदान से एक दिन पहले इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला की गिरफ्तारी की खबर से क्षेत्र के साथ प्रदेश का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। वहीं आचार संहिता के उल्लंघन मामले में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव रणदिवे को रानापुर क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ा और थाने ले आई।टीआई किशोर डांगी ने बताया कि मेंदोला को नोटिस पर छोड़ दिया गया है। इनके वाहन को जब्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता लगी है। रविवार शाम अंतरवेलिया क्षेत्र में इंदौर विधानसभा क्र. दो के विधायक व भाजपा नेता रमेश मेंदोला घूमते पाए गए। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अंतरवेलिया चौकी पर ले आई। एसपी विनीत जैन ने बताया कि धार 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
देर शाम तक कार्रवाई जारी थी। मेंदोला की गिरफ्तारी की सूचना पर सांसद गुमानसिंह डामोर भी पहुंच गए। टीआई के एल डांगी ने बताया कि मेंदोला पावागढ़ से इंदौर जा रहे थे। उनके पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है। इधर, भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया की गाड़ी भी रानापुर रोड पर पुलिस ने रोकी और तलाशी ली।
इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला आचार संहिता उल्लंघन पर गिरफ्तार
