• Wed. Sep 30th, 2026

धारदार हथियारों से हमलाकर युवक की हत्या

BySurendra Jain

Oct 11, 2019

रतलाम। जावरा शहर के इकबालगंज क्षेत्र में दशहरा मैदान पर एक युवक पर धारदार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी। हत्या किसने की और किन कारणो से की इसका पता नहीं चल पाया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि शराब पीने के दौरान विवाद हुआ होगा।
जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात 10.15 बजे लगभग दशहरा मैदान में एक युवक की हत्या किए जाने की जानकारी जावरा शहर थाना पुुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा बनाकर प्रारंभिक जांच के बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। देररात मृतक की शिनाख्ती महेंद्र पिता राधेश्याम यादव निवासी रतलाम हालमुकाम इकबालगंज के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार गुरूवार की रात को दशहरा मैदान में शराब पीने की बात को लेकर महेंद्र का संभवत: उसके ही साथियों से विवाद हो गया होगा। इस पर हमलावरों ने चाकू से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया है।

You missed

error: Content is protected !!