• Sun. Sep 13th, 2026

लावा ने लांच किया नया स्मार्ट फोन, कीमत है 8 हजार रूपए

BySurendra Jain

Jul 11, 2017

मुंबई। स्वदेशी कंपनी LAVA ने भारत में एक बजट स्मार्टफोन A93 लॉन्च किया है। इसकी कीमत 7,999 रुपये है और यह कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में 1.2GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है। LAVA A93 में 2GB रैम के साथ 16GB  की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमोरी को 32GB तक किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में Android 6.0 मार्शमैलो दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 3,000 mAh की है जिसे आप चाहें तो निकाल भी सकते हैं। सिस्टम में इनबिल्ट पावर सेविंग मोड दिया गया है जो बैटरी बचाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE सहित ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/एजीपीएस, 3.5mm जैक और USB 2.0 जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं। बाजार में इस रेंज के कई स्मार्टफोन्स हैं जो इसे कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इनमें Redmi 4, Redmi 4A, InFocus Turbo 5 और Moto C Plus शामिल हैं।

 

error: Content is protected !!