• Sun. Aug 2nd, 2026

अमरनाथ यात्रा में आतंकी हमला, 6 श्रद्धालुओं की मौत

BySurendra Jain

Jul 10, 2017

 

श्री नगर(एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला कर दिया गया। इस हमले में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।  हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ। आतंकी हमले में 7 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं। आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर फायरिंग की है। अमरनाथ यात्रियों से भरी यह बस बालटाल से मीर बाजार की तरफ जा रही थी।

इस हमले के बाद अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे को भी बंद कर दिया गया है। जिस बस पर  आतंकी हमला हुआ है वो श्राइन बोर्ड में रजिस्टर्ड नहीं है। अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमलों को लेकर कई लेवल में सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।इसके बावजूद आतंकियों ने श्रद्धालुओं को टारगेट कर हमले का अंजाम दिया।

केप्शन= आतंकियो का सामना करते भारतीय जवानों का फाइल चित्र

 

error: Content is protected !!