• Fri. Sep 18th, 2026

अमरनाथ यात्रियों पर हमले का पहला बदला, 3 आतंकी ढेर

BySurendra Jain

Jul 12, 2017

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रियों पर हमले का पहला बदला सेना ने ले लिया है। जम्मू कश्मीर के बड़गाम इलाके में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के 3 आतंकियों को मार गिराया है। मंगलवार शाम 7.30 बजे से इस इलाके में जवानों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही थी। इस मुठभेड़ से आतंकियो में साफ संदेश गया है कि यदि देश पर हमला किया तो छुपने के लिए जगह नहीं मिलेगी।

सेना ने बुधवार सुबह इस मुठभेड़ की पुष्टी की है। तीन आतंकी जावेद शेख, आदिल और सज्जाद को सुरक्षाबलों के जवानों ने बड़गाम के पास रूपघोड़ा गांव में घेरा और सरेंडर करने को कहा। आतंकियों द्वारा फायरिंग करने के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और करीब 8 घंटे चले एनकाउंटर के बाद तीनों को मार गिराया गया। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद से ही देश में जबरजस्त गुस्सा है और लोग आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा किया गया आतंकियों का एनकाउंटर अमरनाथ यात्रा पर हमले का जवाब है। सेना ने इस इलाके में सक्रिय अन्य आतंकियों की सर्चिंग के लिए जबरजस्त आपरेशन चला रखा है साथ ही अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

 

You missed

error: Content is protected !!