रतलाम/मध्य प्रदेश ट्राईबल टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के निर्देश पर नियुक्त जिला संयोजक संजय मेहता के संयोजन में जिले के अध्यापकों के संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के संरक्षक में जिले की कार्यकारिणी गठन हेतु 22 सितम्बर रविवार को 2019 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रतलाम जिले में ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन संगठन का गठन किया गया। जिले भर से सैकड़ों की संख्या में आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक व अध्यापक मौजूद रहे। इस बैठक में सर्व अनुमति से जिला अध्यक्ष पद हेतु नरेंद्र टाक को निर्वाचित करते हुए समस्त शिक्षकों द्वारा समर्थन किया गया।
इसके पश्चात निम्नानुसार शिक्षकों को जिले एवं ब्लॉक की कार्यकारिणी में कार्य करने का प्रस्ताव पारित किया गया जिला अध्यक्ष नरेंद्र टाक के साथ में निम्न साथियों का कार्यकारिणी हेतु मनोनयन किया गया जिसमे ललित पांचाल, राम सिंह निनामा, नवीन बोरिया,नाहर सिंह डोडिया, संदीप सालवी, कैलाश वसुनिया, कालू सिंह कटारा, श्रीमती मनीषा शर्मा, आलोक कोठारी, राजेश सिन्हा, हेमंत राठौड़, विनोद यादव, शैतान सिंह राठौड़, चरण सिंह चौधरी, किरण पाटीदार, पवन ओझा,आदि का नाम संरक्षक मुनींद्र दुबे ,गोपाल बोरिया, दिलीप सोलंकी के समक्ष मनोनीत किए गए। जिसे बैठक में सर्वमान्य किया गया।
बैठक मे आगामी दिवस में संगठन नियमित वेतन, सातवें वेतनमान, सातवें वेतनमान गुरुजी की वरिष्ठता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य कर अध्यापक हितों के लिए कार्य करेंगे।
नरेन्र्द टाक जिला अध्यक्ष निर्वाचित
