रतलाम/ जिले के रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत शैलेष मईड़ा गाव के पास माही नदी पर बने स्टाप डेम मे नहाने के लिए गए तीन युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई तीनो युवक की उम्र 18-20 वर्ष के लगभग बताई जा रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते रावटी थाना प्रभारी व तहसीलदार मौके पर पहुंच गये। और स्टाप डेम मे खोजने का कार्य प्रांरभ कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बबलू पिता हलिया, अनिल पिता चतर सिंह भूरिया व कान्हा पिता सोहन चौहान माही नदी पर बने स्टाप डेम में नहाने गए थे। जहां पर पैर फिसलने कारण तीनों पानी में डूब गए समाचार लिखे जाने तक तीनों के शवों को निकालने के लिए प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ था।तालाब के आस पास ग्रामीणो की भीड़ लगी हुई थी।
पानी में डूबने से तीन युवक की मौत
