रतलाम/ गढख़ंखई माताजी से केलकच्छ की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी करण नदी रपट पर कुपड़ा चरपोटा की ओर से आ रहे एक युवक सोमवार की सुबह बह गया। ग्रामीणों ने उसे देखा और नदी में कूदकर बाहर निकाला तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कुपड़ा चरपोटा निवासी टीटा पिता कचरू उम्र (32) अपने घर से सुबह माताजी आ रहा था की करण नदी पर बनी रपट पार करते समय पैर फिसल गया रपट पर तेज बहाव था। ग्रामीणों ने देखा और कूदकर कर उसे बाहर निकाला तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस को सूचना मिलने पर 100 डायल वाहन मौके पर पहुंची।
शव का बाजना चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
रपट पार करते समय युवक बहा, ग्रामीणों ने निकाला
